बागेश्वर: डेढ़ किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1,56000 रुपये आंकी पकड़ी गई चरस की कीमत

बागेश्वर पुलिस ने डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। नशा मुक्त अभियान के तहत गिरफ्तारी हुई है।

जिले के एसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक, नशा मुक्त बागेश्वर अभियान के तहत कपकोट पुलिस की ओर से बागेश्वर-कपकोट तिराहे पर एक वाहन को रोका गया और उसकी जांच की गई तो उसमें से 1.567 किलोग्राम चरस बरामद हुई। बरामद चरस की कीमत 1,56000 रुपये आंकी गई है।

कार सवार खीम पाल सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी बोरबलरा, कपकोट को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ कपकोट थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी कैलाश सिंह बिष्ट के अनुसार, आरोपी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

जिले की पुलिस ने तीन महीने में अंदर अभी तक 26 किलोग्राम चरस बरामद कर चुकी है। साथ ही कई तस्करों को जेल भेजा जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

5 months ago

This website uses cookies.