बागेश्वर: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार से 150 पेटी शराब बरामद

बागेश्वर में एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 150 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस मुताबिक, एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर एसओजी और बागेश्वर कोतवाली पुलिस की ओर से अवैध शराब एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालीघाट तिराहे पर एक कार को रोका गया और उसकी जांच की गई तो उसमें 150 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

वाहन चालक नारायण सिंह भंडारी पुत्र तेज सिंह भंडारी निवासी तल्ला बिनौला से जब अवैध शराब के बारे में पूछताछ की गयी तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।

पुलिस आरोपी से ये भी पता लगा रहा है कि वह अवैध शराब को कहां से लेकर आया था और कहां बेचने के लिये ले जा रहा था। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकार्ड भी खंगालने में जुटी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.