बागेश्वर में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों तस्करों को कपकोट के पशु चिकित्सालय के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया गया कि एसपी एम मिश्रा के निर्देश पर कपकोट पुलिस की ओर से मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिये शनिवार रात को अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोककर और उसकी जांच की गयी तो उसमें से 1.189 किलोग्राम चरस बरामद की गयी।
बरामद चरस की कीमत 1,10,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने वाहन में सवार तीन आरोपियों देवेंन्द्र छेत्री, हिमांशु कुमार व विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ कपकोट थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड में खंगालने में जुट गयी है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक देवेन्द्र देहरादून के रायपुर के किछूवाला का निवासी है जबकि दो अन्य बागेश्वर के बैड़ा मझेड़ा व धरमघर के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चरस को सुदूरवर्ती गांवों से सस्ते दामों पर खरीद देहरादून ले जा रहे थे और महंगे दामों पर बेच कर मोटा मुनाफा कमाना चाहते थे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.