फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में अक्सर गुलदार का आतंक देखने को मिलता है। जंगल से गुलदार बस्तियों में घुसते हैं और लोगों को निवाला बना लेते हैं।
पहाड़ों में गुलदार के आंतक से लोग दहशत में जीने को मजबूर रहते हैं। बागेश्वर से एक गुलदार की तस्वीर सामने आई है। राहत की खबर ये है कि यहां पर गुलदार ने किसी को निवाला नहीं बनाया। बातया जा रहा है कि गुलदार एक कुत्ते का पीछा करते हुए गांव में पहुंच गया था।
गुलदार इस दौरान गांव के एक घर के कमरे में घुस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कमरे को बंद कर दिया। ऐसे में गुलदार कमरे में कैद हो गया। कमरे में गुलदार के कैद होने की खबर जैसे ही गांव के लोगों को पता चली मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने वन विभाग की टीम को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को कमरे से रेस्क्यू किया और अपने साथ ले गई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.