उत्तराखंड: भालू के हमले से हड़कंप! मां-बेटे को बुरी तरह किया घायल, अस्पताल में भर्ती

टिहरी गढ़वाल के प्रताप नगर विकासखंड में भालू का आतंक देखने को मिला है। कोरदी गांव में भालू ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों घायल हो गए।

खबरों के मुताबिक, गांव की रहने वाली बैसाखी देवी पशुओं को चारा लाने के लिए खेत में गई थीं। इसी दौरान भालू ने उनके ऊपर हमला कर दिया। हमलें में वो बुरी तरह से घायल हो गई हैं। वहीं, अपनी मां को भालू से बचाने गए राजेश रावत पर भी भालू ने अटैक कर दिया। राजेश रात भी बुरी तरह घायल हो गए।

भालू से घिरे दोनों मां-बेटे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। गांववालों को देखने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीण मां-बेटे को पास के अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद मां-बेटे को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

गांववालों ने बताया कि गांव में जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में हैं। लोगों ने घायल मां-बेटे को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गांव वालों ने फसलों को जंगली जानवरों बचाने की अपील की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.