उत्तराखंड में ऐसे ठगों से सावधान! रिटायर्ड सैनिक के खाते से उड़ा लिए थे 45000 रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंपावत पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड सैनिक के खाते में 45000 रुपये की रकम वापस करवा दी।

बताया जा रहा है कि साइबर ठग द्वारा लोहाघाट के मीना बाजार निवासी पूर्व सैनिक हेत सिंह को उसका पुराना दोस्त बता कर फोन पर वित्तीय मदद करने का आग्रह किया गया। पूर्व सैनिक साइबर ठग के जाल में फंस गया और फोन पे के माध्यम से साइबर ठग खाते में 20000 रुपये की रकम ट्रांसफर कर दी।

इसके बाद भी साइबर ठग की लालसा पूरी नहीं हुई और उसने पूर्व सैनिक को बताया गया है कि रुपए उसके खाते में ट्रांसफर नहीं हुए हैं। इसके बाद पूर्व फौजी ने पुनः 25000 रुपये की धनराशि ठग के खाते में स्थानांतरित कर दिए। इसके बावजूद ठग की ओर से पूर्व सैनिक को फिर बताया गया कि रुपए उसके खाते में स्थानांतरित नहीं हुए हैं और और फिर से रुपए ट्रांसफर करें।

इसके बाद पूर्व सैनिक को शक हुआ और उसने इस प्रकरण की शिकायत लोहाघाट पुलिस से की। पुलिस की ओर से इस मामले में अभियोग पंजीकृत कर साइबर शाखा को जांच सौंपी गई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के अनुसार साइबर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फौजी के खाते में पूरी रकम वापस करवा दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

4 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

5 days ago

This website uses cookies.