उत्तरकाशी: भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, जल्द निपटारे का दिया आश्वासन

उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत साल्ड न्याय पंचायत के ज्ञानजा और साल्ड गांव में लोगों से संवाद दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वरुणाघाटी की साल्ड न्याय पंचायत के लिए पंचकोसी यात्रा का पौराणिक और धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि उनकी पहले कोशिश ये रहेगी कि इस यात्रा ट्रैक को विकसित किया जाए, ताकि पर्यटन और स्वरोजगार की राह खुले।

इस दौरान विनीता रावत ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि वो विकासखंड के सभी गांव-गांव में पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याएं सुन रही हैं और मौके पर ही समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है।

वहीं, ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख के समाने अपनी समस्या रखीं। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थी को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने की मांग की। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा नेगी ने ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत से क्षेत्र के लिए पम्पिंग योजना की मांग की। ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की समस्याओं का समाधान का जल्द किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 day ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.