पिथौरागढ़: श्रम कानूनों के विरोध में दवा प्रतिनिधियों का हल्ला-बोल, 31 सूत्रीय मांगों को लेकर DM को PM के नाम सौंपा ज्ञापन

पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय पर श्रम कानूनों के विरोध में दवा प्रतिनिधि संघ ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

संघ ने 31 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम डीएम को सौंपा। संघ ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के फायदे को ध्यान में रखते हुए श्रम कानूनों को कमजोर कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दवा प्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र सरकार जनविरोधी नीतियों को लागू कर जनता का उत्पीड़न कर रही है। संघ ने कहा कि नए श्रम कानून लागू होने से उद्योगपति श्रमिकों से मनमाने ढंग से काम कराएंगे और कभी भी श्रमिकों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।

दवा प्रतिनिधियों के मुताबिक, पिछले 3 महीने के भीतर विभिन्न कंपनियों ने हजारों मजदूरों को काम से निकाल कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने मांग की कि बाहर किए गए लोगों को तत्काल नौकरी पर वापस रखा जाए और ऐसी कंपनियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। संघ ने किसान विरोधी कानून, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण, सभी को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया राने और स्वास्थ्य बजट बढ़ाए जाने जैसे कई अहम मुद्दे पर अपनी बात रखी और नाराजगी जताई।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

4 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

4 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.