उत्तरकाशी के रवांई क्षेत्र में मटर की बुआई न होने से किसान बेहद मायूस हैं। दरअसल बीते तीन महीने से इस इलाके में बारिश नहीं हुई है।
बारिश नहीं होने से इसका असर फसलों पर दिख रहा है। अगर यही हाल नवंबर के पहले हफ्ते तक बना रहा है तो किसानों के लिए और मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
रवांई क्षेत्र के रामा और कमल सिरांई समेत नौगांव, बड़कोट, मोरी में समेत ज्यादातर इलाकों में किसान धान कटाई के बाद मटर की खेती करते हैं। मटर इस इलाके के किसानों का आर्थिकी का अहम जरिया है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते और नवंबर के पहले हफ्ते में किसान खेतों की जुताई कर मटर की बुआई करने की तैयारी करते हैं।
एक किसान ने कहा कि पहाड़ों में सिंचाई नहरों की सही व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें बारिश पर निर्भर रहना पड़ता है। जुलाई के महीने में भी इस बार अच्छी बारिश नहीं हुई। जुलाई से अब तक बारिश नहीं होने से खेतों में नमी नहीं है। यही वजह है कि किसान मटर की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में किसानों की मांग है कि भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सिंचाई नहरों की व्यवस्था को ठीक किया जाए।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.