फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के बागेश्वर से अच्छी खबर सामने आई है। मशहूर बागनाथ मंदिर का नया छच्जा (बिजोरा) बनकर तैयार हो गया है।
यानी अब बागनाथ मंदिर नए रूप-रंग में दिखेगा। आपको बता दें, यह छज्जा 400 साल बाद बदला गया है। इसके लिए पुरातत्व विभाग से अनुमति ली गई। बताया जा रहा है कि पुराना बिजोरा सुरक्षित रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को मंदिर में नया छज्जा लगाया गया। आपको बता दें, कुमाऊं की काशी के नाम से विख्यात बागेश्वर को बाबा बागनाथ की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें, इस साल कोरोना के चलते फिलहाल मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद है। जल्द ही मंदिर खुलेगा तो श्रद्धालुओं को नए रंग-रूप में दिखेगा।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरयू-गोमती और अदृश्य सरस्वती नदी के संगम पर स्थित बागनाथ मंदिर का अस्तित्व सातवीं शताब्दी में कत्यूरी राजाओं के शासनकाल से है। जिसका उल्लेख मंदिर में रखे शिलालेखों में मिलता है। साल 1602 में राजा लक्ष्मीचंद ने पहली बार मंदिर का जीर्णोद्धार कर इसे भव्य रूप प्रदान किया था
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.