फोटो: सोशल मीडिया
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना के कार्य के बीच अनिश्चितकालीन धरना शुरू गया है।
आरोप है कि प्रभावित भूमिधरों और वाहन स्वामियों की अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते प्रभावितों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का कदम उठाया है। आज आक्रोशित प्रभावितों ने रेलवे की ओर से बनाए गए अस्थायी मार्ग पर अपने वाहनों को खड़ाकर कंपनी का कार्य रुकवा दिया। इतना ही नहीं प्रभावितों ने मौके पर पहुंचे कीर्तिनगर कानूनगो के माध्यम से उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर को ज्ञापन भी दिया।
प्रभावितों का कहना है कि जब तक रेलवे में लगे बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध लगाकर प्रभावित भूमिधरों के वाहन नहीं लगाए जाते तब तक कंपनी का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जिलाधिकारी, स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों से कई बार वार्ता की जा चुकी है। लेकिन, मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे उन्हें कार्य रोकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.