उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कुमाऊं संयोजिका नर्मदा तिवारी का निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक 53 साल की भाजपा नेत्री पिछले दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। देर रात कोविड हास्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया। नर्मदा तिवारी बीते कई दिनों से अस्वस्थ थीं। तेज बुखार, खासी व सांस लेने में तकलीफ बढऩे पर परिजन उन्हें बीते बुधवार को चिकित्सालय ले गए।
एहतियातन उनके स्वैब नमूनों की जांच कराई गई। वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। आपको बता दें, नर्मदा तिवारी भाजपा की सक्रिय और समर्पित रहने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थीं। आपको बता दें, जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2007 में निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था। बाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर क्षेत्र में संगठन खासतौर पर महिला मोर्चा को मजबूती देने में बड़ी भूमिका निभाई।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.