उत्तराखंड: कृषि कानूनों के समर्थन में बीजेपी की ट्रैक्टर रैली, किसानों को किया जागरुक

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद बलराज पासी के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकाली।

ये रैली केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के समर्थन में निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये बिल किसानों के हित में है।

आपको बता दें, केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि बिल के खिलाफ विपक्ष और अन्य पार्टियां लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधने का काम कर रही हैं। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन कर पारित किए गए कृषि बिल को वापस लेने की मांग कर रही हैं।

इसी को लेकर आज गदरपुर के दिनेशपुर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों को जागरूक करने का काम किया। रैली के दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि किसान अपना अनाज अपनी मंडी में बेचा करता था। अब किसान अपना अनाज देशभर में बेच सकेगा।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

5 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.