नैनीताल जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक नए साल का जश्न मनाने नैनीताल आ रहे सैलानियों से भरी बुलेरो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के मुताबिक ये हादसा बारह पत्थर क्षेत्र में घोड़ा स्टैंड के पास हुआ।
बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ी वैगनआर को टक्कर मारते हुए बुलेरो 20 फिट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की खबर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
हादसा इतना भीषण था कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही कि हादसे में सभी 4 लोगों को मामूली चोटें आई है। बताया जा रहा है कि 3 युवक और 1 युवती काशीपुर से अपनी निजी बुलेरो कार से जश्न मनाने नैनीताल आ रहे थे।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.