दिल्ली अब दूर नहीं! हल्द्वानी से दिल्ली के बीच बस सेवा शुरू, जानें क्या है समय और कितना लगेगा किराया?

कोरोना काल के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के बाद से ही उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी अपनी जगह पर खड़ी की खड़ी रह गईं।

अब राज्य सरकार द्वारा ये फैसला लिया गया है कि अब राज्य से बाहर और बाहरी राज्य से उत्तराखंड कमिर्शियल गाड़ियां आ सकेंगी। उनमें बसें भी शामिल हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि सीट की क्षमता के अनुसार बसों में सवारियां बैठाने की इजाजत भी दे दी गई है। यानी अब राज्य से दिल्ली और बाकी राज्यों में बस जा सकेंगी।

सरकार के इस फैसले के बाद से देवभूमि के लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। वहीं कुमांऊ मंडल में भी लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। अब लोग अपने नौकरी के लिए दिल्ली आसानी से आ जा सकेंगे। आपको बता दें, कोरोना के चलते पिछले दिनों हल्द्वानी से दिल्ली के लिए 5 महीने से अधिक समय से बंद रोडवेज की बस बुधवार (आज) से शुरू होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम 10 बसों का संचालन करेगा, तो वहीं हल्द्वानी डिपो से सुबह आठ बजे पहली बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। परिवहन निगम द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार दिल्ली के लिए केवल साधारण बसे ही अभी संचालित की जाएगी। हल्द्वानी से बस चलने के बाद अंतिम स्टॉपेज कौशांबी में होगा। क्योंकि, दिल्ली सरकार ने दूसरे राज्यों की बसों की एंट्री के अनुमति फिलहाल नहीं दी है।

हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से दिल्ली के लिए पांच बसों का संचालन किया जाएगा। पहली बस सुबह 8:00 बजे, दूसरी बस 9:00 बजे, तीसरी बस दोपहर 12:00 बजे, चौथी बस दोपहर 1:00 बजे और पांचवी बस रात 8:00 बजे हल्द्वानी डिपो से रवाना होंगी।

  • कौशांबी दिल्ली से बस दोपहर 12:30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। जिसका किराया ₹625 होगा
  • धरमदर हल्द्वानी दिल्ली शाम 5:00 बजे रवाना होगी, जिसका किराया ₹770 होगा
  • बॉस बगड़ हल्द्वानी दिल्ली शाम 6:00 बजे बजे रवाना होगी जिसका किराया ₹790 होगा
  • देवाल हल्द्वानी दिल्ली शाम 6:30 बजे रवाना होगी जिसका किराया ₹740 होगा
  • हल्द्वानी नैनीताल दिल्ली शाम 4:15 रवाना होगी जिसका किराया ₹415 होगा

यह सभी बसें हल्द्वानी से होकर गुजरेगी, जबकि हल्द्वानी से दिल्ली का किराया 345 होगा। परिवहन विभाग का कहना है कि यात्रा से पहले सभी बसों को सैनेटाइज किया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.