हरिद्वार: कुंभ को लेकर व्यापार मंडलों में आक्रोश, कहा- नहीं हुआ भव्य आयोजन तो करेंगे आत्महत्या

उत्तराखंड के हरिद्वार में 2021 में होने वाले कुंभ को लेकर धर्मनगरी के दो व्यापार मंडल ने भव्य आयोजन कराने की मांग की है।

कुंभ मेला के भव्य आयोजन कराने की मांग मंडलों ने केंद्र और राज्य सरकार से की है। उनका कहना है कि अगर कुंभ का सूक्ष्म आयोजन किया गया तो व्यापारी आत्महत्या को मजबूर होंगे। इतनी ही नहीं हरिद्वार के व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की मांग भी सरकार से की गई है।

मीडिया से बातचीत में महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा है कि कुंभ से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ-साथ मंदी से बेहाल व्यापारियों की उम्मीद भी जुड़ी है। सरकार पास से श्रद्धालुओं की एंट्री कर कुंभ को सूक्ष्म रूप में संपन्न कराने की तैयारी में है। यह आस्था के साथ खिलवाड़ और व्यापारिक हितों के साथ धोखा है।

महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने आगे कहा कि सरकार कुंभ को भव्य और विस्तृत रूप से संपन्न कराए। मां गंगा की कृपा से कुंभ आने तक कोरोना खत्म हो जाएगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नीरज सिघल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर को 1300 करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज दिया है। सिघल ने होटल आदि खुलवाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आभार जताया। उन्होंने कश्मीर की तर्ज पर हरिद्वार के व्यापारियों को राहत पैकेज दिलाने की भी मांग की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.