उत्तराखंड: मंत्री हरक सिंह रावत ने भी कोरोना से जीती ‘जंग’, लोगों से की ये खास अपील

उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में अब मंत्री अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

राहत की बात ये है कि इस वायरस को मात देने वालों की संख्या भी कई ज्यादा है। इनमें से एक राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत भी हैं। जो हाल ही में कोरोना से जंग जीत कर आए हैं।

आपको बता दें, वन एवं पर्यावरण मंत्री हरक सिंह रावत को दून अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हरक सिंह रावत कोरोना से संक्रमित हो गए थे। उन्हें सांस लेने की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, उन्होंने लोगों से कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने घर रवाना होने से पहले कहा कि देहरादून का दून मेडिकल कॉलेज कोविड-19 की लड़ाई बेहतरीन ढंग से लड़ रहा है। पूरी डॉक्टरों की टीम भी बेहतरीन ढंग से मरीजों का इलाज कर रही है। मंत्री रावत ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें। सैनिटाइजर और मास्क का जरूर इस्तेमाल करें. क्योंकि, इस बीमारी से अगर बचना है तो इसके नियम जरूर फॉलो करने होंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.