उधम सिंह नगर जिले से ससुराल पक्ष की ओर से दहेज के लिए उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि मामला काशीपुर के कचनाल गाजी गांव का है। जहां की की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने सुसराल पक्ष पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
विवाहिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने दहेज में कार और दस लाख रुपये की डिमांड पूरी न करने पर उसके साथ उत्पीड़न किया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के बाद पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति जरनैल सिंह, सास सुरजीत कौर, जेठ परमजीत सिंह, व जेठानी सिमनरजीत ने कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न किया। महिला ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने पर पति व अन्य ससुरालियों ने बीती 7 जुलाई को उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.