चमोली: लापता फौजी की खाई में मिली लाश, खाई में गिरी कार में 3 दिन से पड़ा था शव

चमोली में लापता सेना के जवान का शव गहरी खाई में से बरादम किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल में भेज दिया है।

ये जवान बीते तीन दिन से लापता था। जवान की कार भी खाई में गिरी पड़ी थी। पुलिस से अनुसार, कुछ दिनों पहले जवान किशोर सती पुत्र गोपाल दत्त सती निवासी देहरादून अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पीपलकोटी के समीप मायापुर में अपने ससुराल आए थे। 22 नवंबर शाम को जवान किशोर अपनी कार से जोशीमठ जाने की बात कहकर ससुराल से निकले थे। किशोर जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया है, लेकिन उससे संपर्क नहीं हो पाया है। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन वो कहीं नहीं मिले।

बताया जा रहा है कि  मंगलवार को टंगणी गांव के लोगों ने बदरीनाथ हाईवे पर खाई में एक कार गिरी होने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो कार में जवान का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार रात 11 बजे के करीब बताई गई है। एसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि हादसा कैसा हुआ इसकी जांच की जा रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.