चमोली: बायो मेडिकल वेस्ट की चुनौती से पार पाने की DM स्वाति एस भदौरिया की शानदार कोशिश, कमेटी की ली बैठक

चमोली की डीएम स्वाति एस भदौरिया ने शनिवार को अहम बैठक ली। इस बैठक में बायो मेडिकल कचरा प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने को लेकर इस बैठक में चर्चा हुई।

यह बैठक स्तरीय कमेटी की थी। बैठक में अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिकों और घरों से निकलने वाले बायो मेडिकल कचरे के निस्तारण के मुद्दे पर चर्चा की गई। डीएम ने कहा कि बायो मेडिकल कचरे का वैज्ञानिक तरीकों से निस्तारण करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट को निर्धारित समय में ट्रीटमेंट के लिए रुड़की तक पहुंचाने में स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं को देखते हुए स्थायी समाधान पर जोर दिया।

डीएम ने बताया कि स्थानीय स्तर बायो मेडिकल वेस्ट का ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए कई प्रस्ताव हैं। उन्होंने कहा कि आसपास जिलों के साथ मिलकर इस प्लांट को स्थापित करने की कोशिश की जा सकती है, ताकि निर्धारित 48 घंटों में हानिकारक बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा सके और पर्यावरण को इससे बचाया जा सके।

बैठक में समिति के सदस्यों को बायो वेस्ट मेडिकल के उचित प्रबंधन हेतु अपने सुझाव देने को कहा गया। इस दौरान डीएम ने ईएचआई इंटरनेशनल के माध्यम से जिला अस्पताल समेत सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर दिए गए ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी ली।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.