चमोली के थराली में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को थराली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति का नाम लक्ष्मण सिंह है। बीती 25 नवंबर को सणकोट निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी बबीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद 27 नवंबर को बबीता के पिता ने लक्ष्मण सिंह के खिलाफ शराब के नशे में उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया था।
राजस्व पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। जांच के बाद थराली पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। थराली थाना प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर गंभीर…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 5000 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज (विलय) करने की घोषणा के…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर एक बार फिर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी…
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सेवराई के दिलदारनगर स्थित नारायना अस्पताल के द्वारा एक सराहनीय…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रेवतीपुर ब्लॉक में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।…
सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश राज्य और अन्य संबंधित अधिकारियों को कोल्लेरू झील के कथित…
This website uses cookies.