चमोली: पत्नी को बेहरमी से मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चमोली के थराली में पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पति को थराली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया।

कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति का नाम लक्ष्मण सिंह है। बीती 25 नवंबर को सणकोट निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी बबीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद 27 नवंबर को बबीता के पिता ने लक्ष्मण सिंह के खिलाफ शराब के नशे में उनकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाया था।

राजस्व पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामला रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दिया था। जांच के बाद थराली पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण सिंह को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। थराली थाना प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार के मुताबिक, मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.