फोटो : सोशल मीडिया
चंपावत के जिला मुख्यालय पर शहीद राहुल सिंह रैंसवाल की याद में तैयार किए गए गीत को रिलीज किया गया।
गीत में एंड टीवी के द वॉइस ऑफ इंडिया के पहले सत्र के विजेता युवा गायक पवनदीप राजन ने फौजी के जीवन की कठिनाइयों पर आधारित गीत को आवाज दी है। जीआईसी सभागार में गीत का लोकार्पण एडीएम टीएस मर्तोलिया, एसडीएम सदर अनिल गर्बयाल ने किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, लडवाल फाउंडेशन के नरेंद्र सिंह लडवाल और प्रधानाचार्य मनोज जोशी समेत कई अहम लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राहुल रैंसवाल इसी साल जनवरी के महीने में आतंकियों से लड़ते हुए जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में शहीद हो गए थे। वो चंपावत के सीमांत रियासीबमन गांव के रहने वाले थे। शहीद राहुल रैंसवाल की याद में मुख्यालय के जीआईसी का नाम भी रखा गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.