चंपावत: गुलदार ने दो लोगों पर किया हमला, आदमखोर से दहशत में ग्रामीण, वन विभाग से मदद की गुहार

चंपावत में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दियुरी गांव में आदमखोर गुलदार का आतंक देखने को मिला है।

गुलदार के आतंक से गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि दो दिन पहले उनका बेटा गौरव पानी भरने के लिए नौले पर गया था, जहां पहले से घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। शोर मचाने के बाद गुलदार भाग गया।

ग्रामीण ने बताया कि पिछले 1 हफ्ते में लोगों को गांव में दो गुलदार नजर आ चुके हैं। ग्रामीणों ने गुलदार का वीडियो भी बनाया। ग्रामीणों ने एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से जल्द से ज्लद गांव में पिजंरा लगाने की मांग की है और गुलदार को पकड़ने के लिए कहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर गुलदारों को गांव से नहीं खदेड़ा गया तो लोग गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.