पिथौरागढ़: सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पिथौरागढ़ के बेरीनाग के चैड़मन्या इलाके की युवती ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

युवती का आरोप है कि पिछले 3 साल से शादी का झांसा देकर जवान शोषण कर रहा था। युवती का आरोप है कि जब उसने जवान पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। ऐसे में अब युवती ने जवान के खिलाफ ने धारा 376 के तहत केस दर्ज करवाया है।

थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि पीड़िता ने सेना के 13 राष्ट्रीय राइफल में कार्यरत जवान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आमहाट गांव चैड़मन्या निवासी गोकुलांनद सलवानी (उम्र 25) पर शादी के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि गोकुलांनद 2017 से जब भी छुट्ट पर घर आता था वो शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता था। तीन सालों से लगातार शादी करने की बात करता रहा, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर दिया है।

मामले की जांच एसआई मीनाक्षी रौतेला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है। पीड़िता को मेडिकल प्रशिक्षण के लिए महिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ भेजा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 week ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 week ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 week ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

This website uses cookies.