चंपावत पुलिस ने 6 किलोग्राम चरस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर रीठा साहिब थाना पुलिस की ओर से मादक द्रव्यों की रोकथाम के लिये अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने तीन लोगों सुनील भट्ट पुत्र रमेश भट्ट निवासी रानीबाग काठगोदाम, जिला नैनीताल, यशोद सिंह मेहरा पुत्र केसर सिंह मेहरा और विशन सिंह मेहरा पुत्र करम सिंह मेहरा निवासी अघौड़ा, थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को रोका और उनकी तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से छह किलोग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और रीठा साहिब थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी चरस को कहां से लेकर आए थे और कहां बेचने के लिये ले जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.