चंपावत: बनबसा में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, भारत-नेपाल बॉर्डर खोलने की मांग

चंपावत में भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा को खोलने की मांग तेज हो गई है। बनबसा के व्यापारियों ने प्रदर्शन कर भारतीय व्यापारियों को नेपाल में निर्बाध प्रवेश की मांग की।

बनबसा व्यापार मंडल ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस मामले में विरोध प्रदर्शन भी किया गया। बनबसा व्यापार मंडल का कहना है कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। भारत का अधिकांश व्यापार नेपाल पर निर्भर है। खासकर बनबसा और महेन्द्रनगर-धनगढ़ी के बीच व्यापार प्रमुख कड़ी है।

पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय सीमा बंद होने से दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। ऐसे में व्यापारियों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों के चलते भारतीय व्यापारी नेपाल नहीं जा पा रहे हैं।

अगर भारतीय व्यापारी वैध तरीके से नेपाल की सीमा में घुसता है तो नेपाली सुरक्षाकर्मी भारतीय व्यापारियों को तमाम तरह से परेशान कर रहे हैं। व्यापारियों को वहां परिवहन की सुविधा तक नहीं दे रहे हैं। ऐसे में व्यापारी अपनी पुरानी लागत भी नहीं वसूल पा रहे हैं।

व्यपार मंडल ने कहा कि नेपाली नागरिकों की भारत में निर्बाध आवाजाही है, लेकिन भारतीय व्यापारियों तथा लोगों को नेपाली सुरक्षा एजेसियां परेशान कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत तथा नेपाल के बीच अंतर्राष्ट्रीय सीमा पूरी तरह से खुलने तक चार घंटे आवाजाही की छूट दी जाए। सुबह आठ से दस बजे तक तथा शाम को दो से चार बजे के बीच आने जाने की छूट दोनों देशों की ओर से दी जाए। इससे दोनों ओर से अवैध गतिविधियों तथा कारोबार पर रोक लगेगी।

दूसरी ओर व्यापारियों की मांगों पर पर चंपावत के जिलाधिकारी एसएन पांडे ने कहा कि यह दो देशों के बीच का मामला है। भारत की ओर से आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है लेकिन नेपाल सरकार ने सीमा को 31 दिसंबर तक बंद करने का निर्णय लिया है। ऐसे में वो व्यापारियों को अपनी ओर से अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने की कोशिश करेंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.