उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में मौसम का रूप दिखेगा और उग्र, इन जिलों के लोग रहें सावधान!

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है।

प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के चलते ज्यादातर इलाकों में गरज चमक के साथ बरसात के आसार हैं, कुछ स्थानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम पूवार्नुमान के अनुसार, देहरादून अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश- ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसका प्रभाव आगामी 24 मार्च तक बना रहेगा। इसके चलते 21 और 22 मार्च को राज्य के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।

वहीं 22 और 23 मार्च को पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा, मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मौसम शुष्क रहने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आगामी 24 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है।

बर्फबारी तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक हो सकती है। 22 और 23 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 मार्च को फिर से राज्यभर के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

5 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

5 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

6 days ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

7 days ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

7 days ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.