चंपावत लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग खुला।
Champawat Lohaghat NH Opened: उत्तराखंड के चंपावत जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।
कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार थाना लोहाघाट क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग को 3 दिन बाद खोल दिया गया। चंपावत पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। चंपावत पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क से मलबा हट गया है। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
तीन दिन पहले मूसलाधार बारिश के बीच चंपावत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाघाट और घाट के बीच गुरना संतोला (बाराकोट) के पास सड़क पर मलबा आ गया था। ऐसे में राजमार्ग बंद होने से सड़क की दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी।
सड़क खोलने के लिए प्रशासन और एनएच की टीम ने दिन रात मेहनत की। तब जाकर यह सड़क खुल पाई है। (Champawat Lohaghat NH Opened)
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.