टिहरी: पोल्ट्री फार्म में कड़कनाथ मुर्गियों का मरने का सिलसिला जारी, मंडरा रहा बर्ड फ्लू का खतरा!

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू के खतरे को लेकर अभी भी अलर्ट किया गया है। इधर टिहरी में मुर्गियों की मौत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

टिहरी जनपद के विकासखंड कीर्तिनगर के पाव अकरी (पल्लीगाड़) मे महावीर सिंह रौथाण के मुर्गी फार्म में मुर्गियों के मरने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक लगभग 200 सौ मुर्गिया फार्म में मर चुकी हैं। घटना को लेकर पशु विभाग कीर्तिनगर/न्यूली अकरी मौके पर उपस्थित रहे और सभी को सावधानी बरतने को कहा।

वहीं, विभाग द्वारा कड़कनाथ मुर्गी का सैंपल लेके मुख्यालय भेज दिया गया है। मुर्गी की मौतों की जानकारी लेने के लिए राजस्व विभाग भी घटनास्थल पर पहुंचा। नान्डी अकरी क्षेत्र के पटवारी रविंन्द्र कुमार खत्री और पशु चिकित्सालय अधिकारियों भी मौजूद रहे। वहीं, मुर्गी फार्म मालिक महावीर सिंह का कहना है कि बेरोजगारी से निजात पाने के लिए गांव में ही पॉल्ट्री फार्म खोला था।

लेकिन फार्म में कड़कनाथ मुर्गों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान मे 320 मुर्गियां थी, रोजाना मुर्गियों मर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 200 मुर्गियां मर चुकी हैं। उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.