फोटो: सोशल मीडिया
नैनीताल के हल्द्वानी में सड़क हादसे में एक बच्ची की दर्दनाक मौत हुई है।
ये हादसा जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के गौला नदी में खनन काम में लगे डंपर से हुआ। डंपर की चपेट में आने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि लालकुआं खनन निकासी गेट पर लगे हैंडपंप पर डेढ़ वर्षीय बालक की मां कपड़े धो रही थी। इस दौरान बच्चा भी अपनी मां के साथ मौके पर मौजूद था। तभी तेज रफ्तार डंपर ने बच्चे को कुचल दिया।
परिवार वालों ने आरोप लगाया है कि यहां खनन में जुड़े अधिकतर ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हैं। जिसके चलते मासूम की मौत हुई है। निकासी गेट पर बच्चे की मौत के बाद परिवार सहित स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए हैं। कुछ देर के लिए खनन निकासी गेट को भी ठप कर दिया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.