फोटो: सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए नैनीताल और अल्मोड़ा जिलों की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पुलों के निर्माण में तेजी लाने और इसके लिये ब्रिज सेल बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग के लिये स्थायी समाधान खोजने के भी निर्देश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि ग्रीष्मकाल से पहले लंबित पेयजल योजनाओं को पूरा किया जाये और सभी विद्यालयों में कम्प्यूटर और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास कर लिया जाए। उन्होंने नए आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
उन्होंने बैठक के दौरान धार्मिक स्थलों और पौराणिक महत्व के मंदिरों के सौन्दर्यीकरण एवं इको टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ाने के लिये सुनियोजित रणनीति से काम करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अल्मोड़ा जिले की 164 घोषणाओं में से 102 घोषणाओं तथा नैनीताल जनपद की 147 में से 95 घोषणाओं पर काम पूरा होने को संतोषजनक बताते हुए बाकी योजनाओं एवं घोषणाओं को पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में सीवरेज लाइन और दयोलीडाना स्थित उच्चस्थलीय बैडमिंटन कोर्ट के प्रस्ताव को भी जल्द स्वीकृति देने को कहा है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.