देहरादून: अपने आवास पर हरिद्वार के संतों से मिले सीएम, कुंभ के आयोजन समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। कोरोना काल में किस तरह से महाकुंभ को आयोजित किया जाए सरकार इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है।

इस बीच दोहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि के नेतृत्व में हरिद्वार के अहम संतों ने मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान संतों ने कई अहम मुद्दे पर चर्चा की। संतों ने हरिद्वार में संतों के आश्रम का पंजीकरण कमर्शियल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। बिजली के बिल कमर्शियल रेट पर आने पर संतों ने सीएम के सामने बात रखी। इस पर सीएम ने संतों को आश्वासन दिया और फौरान कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस मुलाकात के दौरान महाकुंभ को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान संतों ने सीएम को आश्वासन दिया कि कोरोना काल में फिलहाल जैसा माहौल है उसे देखते हुए जो भी फैसले लिए जाएंगे संत समाज सहयोग और समर्थन करेगा। संतों ने कहा कि कुंभ हमारी प्राचीन परंपरा है। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते जैसी भी स्थिति होगी उसके हिसाब से संत और अखाड़े सरकार का सहयोग करेंगे।

महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने केदारनाथ मॉडल पर ही बदरीनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के विकास को लेकर प्रयासरत सीएम की तारीफ की। वहीं, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड के तहत स्थानीय पुरोहित समाज के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.