मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज अल्मोड़ा दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वो कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
सीएम 29 अक्टूबर को चैखुटिया में प्रस्तावित हवाई पट्टी का सर्वेक्षण करेंगे। अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सीएम देहरादून से 12 बजे एसएसजे परिसर स्थित हेलीपैड (सिमकनी मैदान) पहुंचेंगे।
यहां से वह सीधे सोबन सिंह जीना एवं स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण को लेकर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वो री सर्किट हाउस में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री शाम को 3 बजे से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
इसके बाद ग्राम खत्याड़ी में पं. दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत पर्वतीय वास्तुशैली से बने होम स्टे का लोकार्पण करेंगे। शाम पांच से साढ़े छह बजे तक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस अल्मोड़ा में करेंगे। डीएम ने बताया कि अगले दिन मुख्यमंत्री चैखुटिया में सेना के लिये प्रस्तावित हवाई पट्टी का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आज सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.