उत्तराखंड: अवैध मॉल निर्माण मामले में रुड़की से कांग्रेस विधायक बतरा को हाईकोर्ट से दूसरी बार लगा झटका

रुड़की से कांग्रेस विधायक प्रदीप बतरा और उनके अन्य सहयोगियों को अवैध रूप से बनाए गए मॉल के मामले में हाईकोर्ट से एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार शिकस्त मिली है।

कार्यावहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ की अगुवाई वाली खंडपीठ ने अवैध मॉल को तोड़ने के मामले में गुरुवार को भी उन्हें राहत नहीं दी। कांग्रेस के रुड़की के विधायक प्रदीप बतरा और उनके सहयोगियों की ओर से रूड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र में नजूल भूमि पर तथाकथित रूप से गैर कानूनी तरीके से एक भारी भरकम बिल्डिंग का निर्माण किया गया है।

जिसमें बताया जा रहा है कि मॉल का संचालन किया जा रहा है। हरिद्वार के रुड़की निवासी गौरव कुमार पुंडीर की ओर से इस मामले को वर्ष 2017 में एक जनहित याचिका के माध्यम से चुनौती दी गई। अदालत ने गत 20 दिसंबर को महत्वपूर्ण आदेश पारित कर मॉल को दो हफ्ते के अंदर ढाहने के निर्देश जारी कर दिए थे।

अदालत की ओर से हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण को यह भी निर्देश दिया गया था कि अवैध निर्माण को 10 सितंबर, 2015 की स्थिति में लाया जाए। प्राधिकरण की ओर से कहा गया था कि सीलिंग के आदेश के बावजूद प्रतिवादियों की ओर से निर्माण कार्य किया गया और 10 सितंबर, 2015 को निर्माण पर प्रतिबंध जारी कर सीलिंग के आदेश जारी कर दिये गये थे।

अदालत ने प्राधिकरण को दो सप्ताह के अंदर प्रगति रिपोर्ट अदालत में पेश करने के भी निर्देश दिए। आज इस मामले में मोड़ आया और विधायक बतरा और उनके सहयोगियों की ओर से एक प्रार्थना पत्र देकर अदालत से अपने पुराने आदेश को संशोधित करने की मांग की गई। प्रार्थना पत्र में इसका आधार हाईकोर्ट में अवकाश होना बताया गया।

अदालत ने प्रार्थना पत्र को एक झटके में खारिज कर दिया। इसके साथ ही सरकार और प्राधिकरण को भी हिदायत दी कि आदेश का अनुपालन तय समय के अंदर नहीं होने पर संबद्ध अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। अदालत ने 7 जनवरी तक प्रगति रिपोर्ट अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। बतरा और उनके सहयोगियों को एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बार झटका लगा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

5 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.