पिथौरागढ़ में पेयजल की किल्लत से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जल निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इनका आरोप है कि 80 करोड़ की लागत से बनी आंवलाघाट पेयजल योजना से नगर को 12 एमएलडी पानी की आपूर्ति होनी थी, लेकिन सिर्फ 5 से 6 एमएलडी पानी ही मुहैय्या हो पा रहा है।
इलाके में घाट पंपिंग योजना और ठुलीगाड़ पेयजल योजना से भी लंबे समय से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। आरोप है कि करोड़ों की लागत से बनी आंवलाघाट पेयजल योजना तय मानक से आधा पानी ही सप्लाई कर रही है। ऐसे में इलाके के ज्यादातर हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जल संस्थान और जल निगम दोनों ही विभाग पेयजल की समस्या को लेकर लोगों को गुमराह कर रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की परेशानी दूर नहीं हुई तो वो उग्र आंदोलन करेंगे।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.