बागेश्वर में कांग्रेस ने चकबंदी को लेकर दिया सांकेतिक धरना, किशोर उपाध्याय हुए शामिल

प्रदेश में चकबंदी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान पुश्तैनी हक-हकूक बहाल करने पर जोर दिया गया।

सभा को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंडियों को गिरिजन (अरण्यजन) मानते हुये उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हक-हकूक बहाल बहाल हों। उन्होंने कहा कि इसके तहत जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रति नाली 5 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने, जंगली जानवरों द्वारा जनहानि पर 25 लाख रुपये क्षतिपूर्ति और परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी, देने, एक यूनिट आवास बनाने हेतु लकड़ी, बजरी व पत्थर निशुल्क देने, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में देने समेत कई चीजों की मांग की।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में चकबंदी होनी चाहिए, ताकि किसानों को फायदा पहुंचे और साथ ही इससे उत्पादन भी बढ़ेगा। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर बिजली और पानी के बिलों की होली भी जलाई। सभा जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्प जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जाधारी गोपाल भट्ट समेत कई नेता शामिल हुए।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.