केदारनाथ में आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि के पुनर्निर्माण मामले में सरकार को अवमानना नोटिस जारी

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने केदारनाथ में आदि गुर शंकराचार्य की समाधि के पुनर्निर्माण के मामले में कोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं करने को लेकर सरकार को अवमानना नोटिस जारी किया है।

हाईकोर्ट ने कहा है कि दो हफ्ते के अंदर जवाब पेश करें कि क्यों न अवमानना की कार्यवाही अमल में लायी जाए। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ और न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की युगलपीठ ने दिल्ली निवासी अजय गौतम की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद बुधवार को ये नोटिस जारी किया।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि दो सदस्यीय खंडपीठ ने दो साल पहले 10 अक्टूबर, 2018 को अपने महत्वपूर्ण आदेश में सरकार को निर्देश दिये था कि केदारनाथ आपदा में क्षतिग्रस्त आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का पुनर्निर्माण एक साल के अंदर करें और संबद्ध जिलाधिकारी को निर्देशित किया था कि वह सुनिश्चित करें कि समाधि में स्थानीय पहाड़ी शिल्प का समावेश हो।

याचिकाकर्ता की ओर से आगे कहा गया कि केदारनाथ आपदा को आये हुए लगभग साढ़े सात साल बीत गये हैं और अदालत के आदेश को भी दो साल पूरे हो गये हैं लेकिन सरकार की ओर से आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया है।

सरकार इस मामले में उदासीन बनी हुई है। इसके बाद अदालत ने इस प्रकरण में सरकार का पक्ष जानना चाहा लेकिन उसके पास कोई जवाब नहीं था। इस मामले की व्यक्तिगत रूप से पैरवी कर रहे गौतम ने बताया कि अदालत ने सरकार के रवैये को गंभीरता से लेते हुए अवमानना नोटिस जारी किया है और कहा है कि दो सप्ताह के अंदर जवाब दें कि क्यों ने अवमानना की कार्यवाही अमल में लायी जाए।

गौतम की ओर से वर्ष 2018 में हाईकोर्ट को एक प्रार्थना पत्र लिखकर कहा गया कि केदारनाथ आपदा में आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सरकार को इसके निर्माण और मरम्मत के लिये आदेश जारी करें। इसके बाद अदालत ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार को एक साल में समाधि के पुनर्निर्माण के आदेश जारी किए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.