चंपावत में विकास कार्यों में आएगी तेजी! सीएम सीमांत क्षेत्र विकास योजना के तहत मिली 4,5 करोड़ की राशि

चंपावत के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जिले में अब विकास कार्यों के रफ्तार में तेजी आने वाली है।

जिले में पहली बार संचालित की जा रही मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत शासन की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए साढ़े चार करोड़ की राशि आवंटित की गई है। योजना के तहत जिला प्रशासन की ओर से जिले के चयनित चंपावत और लोहाघाट ब्लॉकों के लिए 2.25-2.25 करोड़ की धनराशि मिली है।

इस योजना से जहां सीमांत क्षेत्र में स्वरोजगार और पर्यटन संबंधी गतिविधियों में तेजी आएगी। पलायन पर अंकुश लगने के साथ ही कोरोना महामारी की वजह से लौटे प्रवासियों को घर पर ही रोजगार मुहैया कराने में मदद मिलेगी। सीडीओ आरएस रावत के मुताबिक, सीएमबीएडीपी योजना के तहत जिले से 5.71 करोड़ की कार्ययोजना में चंपावत ब्लॉक में 39 और लोहाघाट ब्लाक में 27 योजनाएं प्रस्तावित की गई थी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत चंपावत ब्लॉक में 39 कार्यों के लिए 294.05 लाख रुपये और लोहाघाट विकासखंड में 27 योजनाओं के लिए 277.50 लाख रुपये का आगणन तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया है। इसके लिए दोनों ब्लॉकों के लिए 4.5 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने बताया कि जल्दी ही कार्ययोजना के तहत विकास कार्य किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.