देहरादून के रायपुर क्षेत्र में नहर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा प्रताप चौक शिव मंदिर के पास स्थानीय लोगों ने नहर के जाल में एक व्यक्ति का शव अटका देखा।
जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से नहर का पानी बंद करवाकर शव बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि शव की आयु करीब 26-27 साल के आसपास प्रतीक हो रही है. शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शख्स नहाते हुए पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.