फोटो: सोशल मीडिया
टिहरी गढ़वाल के कंडीसौड़ तहसील इलाके के क्यार्दा गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
मृतक की शिनाख्त 32 साल के मुकेश के रूप में हुई है जो घनसाली थाना क्षेत्र के द्यूरी ग्राम गांव का रहने वाला था। राजस्व निरीक्षक प्रताप सिह भंडारी के मुताबिक, मुकेश पिछले कुछ सालों से अपनी ससुराल ग्राम डडोली, तहसील कंडीसौड़ में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वो पेशे से वो ड्राइवर था।
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम को मुकेश दूसरे गांव में एक मेहंदी के समारोह में हिस्सा लेने के लिए गया था। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने शव का पंचनाम भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए नई टिहरी जिला अस्पताल में भेज दिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का खुलासा हो पाएगहा। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.