उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में गंगा से हटेगा मलबा, योजना तैयार!

उत्तरकाशी जिला प्रशास और सरकार इको सेंसिटिव जोन का मास्टर प्लान बनने के बाद गंगोत्री में भगीरथी नदी से मलबा हटाने के लिए नई योजना तैयार की है।

इस योजना के तहत नदी से आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मलबा हटाया जाएगा। गंगोत्री विधायक के मुताबिक, मलबे को बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन को दिया जाएगा। विधायक के मुताबिक, आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा से पहले भागीरथी नदी से ये मलबा हटाया जाएगा। ताकि गंगा घाटों का सुरक्षित निर्माण किया जा सके।

इको सेंसिटिव जोन के नियमों के चलते गंगोत्री धाम में गंगा (भागीरथी) में जमा रॉ वेस्ट मटेरियल नहीं हट पा रहा था। साल 2012 और 2013 की आपदा के दौरान गंगोत्री धाम में गंगा भागीरथी में कई हजार टन शिल्ट जमा हो गया था। शिल्ट की वजह से पिचले 6 सालों से बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इससे गंगा घाटों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई बार भागीरथी शिला और आश्रमों के लिए भी गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से खतरा बन जाता था।

आपदा के दौरान गंगा घाट बह गए थे। उसके बाद उनके निर्माण में हमेशा बरसात के दौरान गंगा में जमा शिल्ट बढ़ते जलस्तर को बाधित करता है। इसके चलते घाटों का निर्माण नहीं हो पा रहा था। हालांकि अब गंगोत्री धाम में गंगा घाटों का निर्माण शुरू हो गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.