देहरादून: 12 जून को होने वाली IMA पासिंग आउट परेड को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान किया तैयार

आगामी 12 जून को होने वाली आईएमए पासिंग आउट परेड को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।

जो पांच जून से 12 जून तक लागू रहेगा। इस दौरान आइएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा। यह डायवर्जन अलग-अलग दिनों में अलग-अलग समयावधि के लिए किया जाएगा। 

ये रहेगा प्लान 
– परेड के दौरान आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।
– बल्लूपुर से आने वाला पूरा यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठीबेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।
– प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डायवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पंडितवाड़ी की ओर जा सकेगा।
– विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हर्बटपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
– सेलांकुई/भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुए नया गांव की ओर भेजा जाएगा।
– देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।
– देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए जीएमएम रोड होते हुए कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जाएगा। यह यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा।
– भारी वाहनों को हर्बटपुर, शिमला बाईपास चौक और बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

तिथि और समयावधि 
पांच जून – 
05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
आठ जून 
सुबह 05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
10 जून 
05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 बजे से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
11 जून 
सुबह 07.00 बजे से 09.30 बजे तक।
भारी वाहन सुबह  06.45 बजे से 10.00 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।
12 जून 
सुबह 05.15 बजे से 11.00 बजे तक।
भारी वाहन सुबह 05.00 से 11.30 बजे तक डायवर्ट किए जाएंगे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

4 weeks ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

4 weeks ago

गाजीपुर में पेट्रोल पंप के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सेवराई तहसील के गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा स्थित एक पेट्रोल पंप…

4 weeks ago

गाजीपुर में होम्योपैथी समारोह, 75 डॉक्टरों की मौजूदगी में 278 मरीजों का मुफ्त इलाज

उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में पूर्वांचल में होम्योपैथी के क्षेत्र का अब तक का सबसे…

4 weeks ago

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

1 month ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 months ago

This website uses cookies.