देहरादून के रायपुर के मालदेवता आर्मी फायरिंग रेंज इलाके में संदिग्ध हालत में युवक लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।
प्रथम दृष्टया जांच पड़ताल में मृतक की मौत किसी विस्फोटक पदार्थ के फटने से मानी जा रही है। शुरुआती जांच में ये जानकारी सामने आई है कि मालदेवता फायरिंग इलाके में लोहा कबाड़ बीनने के लिए युवक गया था, जिसके बाद फायरिंग रेंज में पड़े ग्रेनेड से छेड़छाड़ की वजह से संभवत विस्फोट के चलते युवक की मौत हुई होगी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
घटना फायरिंग रेज के अंदर करीब डेढ़ किलोमीटर नदी के पास की है। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को नदी किनारे क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अर्जुन राणा पुत्र अशोक राणा उम्र करीब 35 साल के रूप में हुई है। युवक मूल रूप रायपुर के रांझावाला का निवासी बताया जा रहा है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.