Dehradun

उत्तराखंड: सीएम धामी ने देहरादून वासियों को दी सौगात, 188 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने रविवार को देहरादून में ₹188.07 करोड़ की कुल 74 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इनमें ₹111.22 करोड़ की लागत के 36 लोकर्पण कार्य और ₹76.85 करोड़ के 38 शिलान्यास के कार्य शामिल हैं। इसके तहत देहरादून के चार स्थानों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण, लगभग ₹11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग का शिलान्यास कार्य भी शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहनों का फ्लैग ऑफ एवं जिलाधिकारी देहरादून कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, बाढ़ सुरक्षा एवं नगर विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जिन योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है, इन विकास योजनाओं से देहरादून और आस -पास के क्षेत्रों में लोगों को काफी सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि देहरादून शहर में भीड़-भाड़ वाले स्थानों के लिए लगभग ₹11 करोड़ की लागत से बनने वाली 2 ऑटोमेटेड पार्किंग और एक भूतल पार्किंग बनने से ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी व समय और संसाधनों की भी बचत होगी। बाल-भिक्षावृत्ति निवारण प्रयासों के अंतर्गत आज से प्रारंभ किए जा रहे 3 रेस्क्यू एवं पुनर्वास वाहन शहर में भिक्षावृत्ति वाले बच्चों के पुनर्वास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। देहरादून जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र प्रबंधन डेस्क शुरू होने से जिलाधिकारी कार्यालय में आने वाले पत्रों की ट्रैकिंग और प्रबंधन प्रक्रिया सुदृढ़ होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग से राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत स्मार्ट टॉयलेट्स बनाने के साथ ही स्मार्ट वाटर मैनेजमेंट की शुरुआत की गई है। स्मार्ट स्कूलों की स्थापना करने के साथ ही लैंसडाउन चौक पर 650 पाठकों की क्षमता वाली अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। हर्रावाला में 300 बेड वाले कैंसर अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई का उच्चीकरण भी किया गया है। देहरादून को आदर्श शहर के रूप में विकसित करने के लिए कार्य किये जा रहे हैं। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अन्तर्गत देश के 5 सबसे अच्छे शहरों में देहरादून को भी शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि देहरादून को वायु प्रदूषण से मुक्त बनाए रखने के संकल्प के साथ शहर में 4 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया गया है। 7 अन्य स्थानों पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया गतिमान है। इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशनों के माध्यम से एक ओर जहां शहरवासियों को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजानदास, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर आयुक्त नमामि बंसल एवं जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

6 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

6 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

7 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.