Dehradun

उत्तराखंड: सीएम धामी ने टिहरी, चमोली और हरिद्वार वासियों को दी बड़ी सौगात, किया राहत पहुंचाने वाला ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने टिहरी, चमोली और हरिद्वार जिले के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

सीएम धामी ने टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग में टकोली से बगडवालधार मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण के काम के लिए 9 करोड़ 65 लाख 44 हजार और चमोली जिले के विधानसभा क्षेत्र थराली के विकासखंड घाट में नंदप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग सुधारीकरण और डामरीकरण के काम के लिए 6 करोड़ 41 लाख 86 हजार की धनराशि मंजूर की है।

यही नहीं मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड पेयजल निगम में विभिन्न कामों के लिए 20 करोड़ की मंजूरी दी है।

सीएम धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने हरिद्वार में विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर कॉलोनी, आर्यनगर कॉलोनी, ज्वालापुर में 208.13 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में शास्त्रीनगर, मौ0 कडच्छ, मौ0 कोटरवान, मौ0 अहबाबनगर, ज्वालापुर में 212.20 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग का निर्माण और विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार में गोविन्दपुरी कॉलोनी में 101.60 लाख की धनराशि से सी.सी. मार्ग के निर्माण की मंजूरी दी है। ऐसे में हरिद्वार के लिए कुल ₹521.93 लाख की वित्तीय मंजूरी दी है।

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.