उत्तराखंड के श्रीनगर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा दिल्ली बॉर्डर, किसानों को दिया समर्थन, राकेश टिकैत से की मुलाकात

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों को समर्थन देने के लिए श्रीनगर गढ़वाल का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर और टिकरी बॉर्डर पहुंच गया है।

प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और संयुक्त किसान मोर्चा के राकेश टिकैत से गाजीपुर बॉर्डर पर मुलाकात की और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इसके अलावा सिंघु बॉर्डर पर जाकर समर्थन और आंदोलन के सफल संचालन के लिए सहयोग राशि दी। इस मौके पर अंकित उछोली ने कहा कि किसानों की मांगों पर सरकार को जल्द ही कोई फैसला लिया जाना चाहिए, ताकि किसान अपने घर वापस लौट सकें।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर किसान केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली की सीमाओं पर किसान करीब 32 दिनों से डे हुए हैं। किसान आंदोलन के सहारे सभी पार्टियां अपनी राजनीतिक आधार मजबूत करने में जुटी हुई हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी ने उधम सिंह नगर जिले में किसान न्याय यात्रा निकालने का फैसला लिया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.