फोटो: सोशल मीडिया
गंगोत्री धाम में पुरोहितों के गतिरोध को दूर करने के लिए जिला प्रशासन और देवस्थानम बोर्ड कोशिश में जुटा हुआ है।
रविवार को जिला प्रशासन, देवस्थानम बोर्ड की टीम के सदस्यों और गंगोत्री धाम मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुरोहित समाज की एक बैठक हुई। बीती 16 दिसम्बर को देवस्थानम बोर्ड की एक टीम उत्तरकाशी जिला पहुंची थी। इसके बाद इस तरह की खबरें आ रही थीं कि देवस्थानम बोर्ड की टीम गंगोत्री धाम के दान पात्रों को अपने कब्जे में ले लेगी। ऐस में गंगोत्री धाम के पुरोहितों में इस खबर को लेकर काफी गुस्सा था। देवस्थानम प्रबधन विधेयक के विरोध में गंगोत्री धाम में पुरोहित धरने पर बैठ गए, जोकि अभी भी जारी है।
पुरोहित समाज किसी भी हद तक जाने को तैयार था। इन खबरों के बीच पुरोहितों के गांव पहुंचे गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने जिला प्रशासन से बात की और देवस्थानम बोर्ड की टीम को जिला मुख्यालय में रोकने की बात कही। इसके बाद रविवार को जिला सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीएम मयूर दीक्षित के निवेदन पर गंगोत्री धाम मन्दिर समिति और प्रशासन के बीच गंगोत्री धाम में चल रहे धरने को सोमवार से स्थगित करने पर सहमति बनी।
बैठक में गंगोत्री धाम मंदिर समिति और पुरोहितों ने कहा कि अगर जबरन उनके अधिकारों को छीनने की कोशिश की गई तो वो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं, डीएम ने पुरोहितों समाज से एक हफ्ते में अपनी समस्याओं को लिखित रूप में देने के लिए कहा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.