फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में उस समय सब हैरान रह गए, जब एक शख्स बीच बाजार अपनी जान लेने की कोशिश करने लगा। गनीमत ये रही की इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड और पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल के बाद युवक की जान बचाई।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के गाबा चौक पर मानसिक रूप से बीमार एक शख्स अचानक अपनी जान लेने की कोशिश करने लगा था। खबरों की माने तो युवक एक हाथ में पेचकस और दूसरे हाथ में पत्थर लेकर पेचकस से अपने गले में प्रहार कर रहा था। वो लगातारप पत्थर से पेचकस को अंदर ढकेलने की कोशिश कर रहा था। बीच बाजार अजीबोगरीब घटना को देख सब हैरान रह गए।
हालांकि इस बीच होमगार्ड और पुलिस ने युवक को समझाकर रोक लिया। इस दौरान वहां मौजूद कई लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है और वह पंजाब का रहने वाला है। उधर, जिला अस्पताल में तैनात डॉ. आरडी भट्ट ने बताया कि चीता मोबाइल पुलिस एक शख्स को लेकर अस्पताल पहुंची थी। शख्स के गले में तीन जगह घाव थे। उसको प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.