रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार को चारधाम परियोजना को लेकर एनएच द्वारा किया जा रहा सड़क चौड़ीकरण का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप से लेकर कोतवाली तक निरीक्षण किया। पैदल चलते हुए जिलाधिकारी ने स्थानीय व्यापारी, भवन स्वामी और जनता की दिक्कतें भी सुनीं। खबरों की माने तो पेट्रोल पंप के समीप बन रहे पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की लम्बाई चौड़ाई और इसके संचालन को लेकर एनएच और आरसीसी से पूरी जानकारी ली।
आगे बढ़ते हुए उन्होंने नगर के सार्वजनिक रास्तों को तोड़ने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था न करने पर भी एनएच और कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही जल्द रास्तों के निर्माण के निर्देश दिए। बिजली के पोल समय पर पीछे शिफ्ट न होने पर उन्होंने बिजली निगम को कड़े निर्देश दिए।
उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…
अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…
9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
This website uses cookies.